Last modified on 21 मई 2007, at 13:24

चांद तन्हा है आसमां तन्हा / मीना कुमारी

Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 13:24, 21 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: मीना कुमारी Category:कविताएँ Category:मीना कुमारी ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~* चाँद त...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: मीना कुमारी

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

चाँद तन्हा है आसमां तन्हा,

दिल मिला है कहाँ कहाँ तन्हा

बुझ गई आस छुप गया तारा,

थरथराता रहा धुँआ तन्हा

जिंदगी क्या इसी को कहते हैं,

जिस्म तन्हा है और जान तन्हा

हमसफ़र कोई गर मिले भी कभी,

दोनों चलते रहें तन्हा तन्हा

जलती बुझती सी रोशनी के परे,

सिमटा सिमटा सा एक मकां तन्हा