भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीस साल के बाद... / नागार्जुन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:10, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ शासक बदल...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: नागार्जुन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


शासक बदले, झंडा बदला, तीस साल के बाद

नेहरू-शास्त्री और इन्दिरा हमें रहेंगे याद


जनता बदली, नेता बदले तीस साल के बाद

बदला समर, विजेता बदले तीस साल के बाद


कोटि-कोटि मतपत्र बन गए जादू वाले बाण

मूर्छित भारत-मां के तन में वापस आए प्राण


प्रभुता की पीनक में नेहरू पुत्री थी बदहोश

जन गण मन में दबा पड़ा था बहुत-बहुत आक्रोश


नसबन्दी के ज़ोर-जुलुम से मचा बहुत कोहराम

किया सभी ने उस शासन को अन्तिम बार सलाम


(१९७७ में रचित,'खिचड़ी विप्लव देखा हमने' नामक कविता-संग्रह से)