भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपने मुंह मियां मिट्ठू यह मिसाल अब भी है/ सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:34, 18 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal

अपने मुंह मियाँ मिट्ठू यह मिसाल अब भी है
किस तरफ उजालों की देखभाल अब भी है

सिर्फ चेहरा बदला है सच पसंद लोगो का
जो सवाल पहले था वो सवाल अब भी है

ढोल पीटते रहिये फ़ायदा हुआ कितना
शहर में गुलामी तो खाल खाल अब भी है

खेत भी है, फसल भी, अब्र भी है बारिश भी
फिर भी लोग भूखे हैं, क्या अकाल अब भी है

वरना मैं भी सूरज से थोड़ी धूप ले लेता
मेरे खून में शायद कुछ उबाल अब भी है