भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:17, 23 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल Category:कविताएँ Category:केदारनाथ अग्रवाल ~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: केदारनाथ अग्रवाल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


तुम हो

-दिन में-

सूर्यमुखी नदी की

नटखट देह,

खुशमिज़ाज धूप ।


तुम हो

-रात में-

गुलाब-फूलों की नाव,

चांदनी के चुंबनों की

कलहंसी देह,

बाहों में बिछलती--

नाचती,

स्वप्न-मयूरी तरंग ।


('पंख और पतवार' नामक कविता-संग्रह से)