भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पर्वतों से उतर गई है हवा / सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:11, 21 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal


पर्वतों से उतर गई है हवा
जाने अब किस नगर गई है हवा

झील पहले तो साफ़ रहती थी
अब के कुछ रेत भर गई है हवा

मुंह के बल गिर पड़े हैं सरे दरख़्त
काम ही ऐसा कर गई है हवा

फिर घुटन क्यों सवार है सब पर
शहर में आज अगर गई है हवा

जब से गुज़री है शहर से होकर
लोग कहते हैं डर गई है हवा

पेड़-पौधों को इसका इल्म नहीं
आज किस किस के घर गई है हवा

आसमां से जमीं तक आने में
देख सर्वत बिखर गई है हवा