भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वह शख़्स(1) / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:48, 23 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह |संग्रह=चुका भी हूँ मैं नहीं! / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आग बुझ गई वह काला
पत्थर रह गया
धुआँ बन गया- वह चित्र
अपना जो न था।
डूब भी गया वह बोझ, भारी
मन के अतल तम में।
वह छल
रँग न सका - सत्य को:
दु:ख दे गया:
दु:खमय भाव का विषाद,
मौन, बन गया। क्यों न वह
भूल ही गया,
कि जो था
मर्म-पतित इतिहास
युगों का खोखला-सा?
क्षीण स्वर में जीवन का
हीन उपहास
वह-?