Last modified on 23 सितम्बर 2010, at 21:31

ख़ुद से इतनी दरिन्दगी क्या है / राम मेश्राम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:31, 23 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम मेश्राम |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> ख़ुद से इतनी द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ख़ुद से इतनी दरिन्दगी क्या है
हाय-हत्या की ज़िन्दगी क्या है

क्या दिखावा करें अकीदत क्या
दिल में होती है, बन्दगी क्या है

झूठ यह है कि है ज़माने में
अपने भीतर है गन्दगी क्या है

रूप सोलह सिंगार का बेकार
दिल हिलाती है सादगी क्या है

हमने पहनी है, ख़ुद-ब-ख़ुद ज़ंज़ीर
शौक में नापसन्दगी क्या है