भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूर्यास्त / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:58, 24 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह |संग्रह=चुका भी हूँ मैं नहीं! / …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेरी अस्थियों के मौन में डूबा
     गुट्ठल जड़ें
प्रस्तरों के सघन पंजर में
             मुड़ गईं।

व्योम में फैले हुए महराब के विस्तार
स्तूप औ’ मीनार नभ को थामने के लिए
            उठते गए।
विकततम थे अति विकततम
विगत के सौपान पर्वतशृंग।

मेह्र
फेन- फूलों से गुथी सागर-लटों के बीचो-बीच
    थाह लेता
        विशद
         जल विशद।
              विशद।
अमित आकांक्षा उभार
    दाह का आलोक है केवल

धैर्य कितना धैर्य
  औ’ संतोष
कितना
आज के दिनमान की परछाइयों में
किरण का मासूम वैभव।
            किरण का मासूम वैभव
                 यह किधर झुकता है?