भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काग़ज़ / अब्दुल बिस्मिल्लाह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:16, 29 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अब्दुल बिस्मिल्लाह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> काग़ज़ क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काग़ज़ का यह छोटा-सा टुकड़ा
अपने दिल पर
दु:ख़ लिख सकता है किसी का
यह ख़त लिख सकता है
किसी के नाम
अपने सीने पर

अपने चेहरे पर
फ़ैसला लिख सकता है यह
कैसा भी

काग़ज़ का यह छोटा-सा टुकड़ा
अपनी हथेली पर
पूरी की पूरी तबदीली
लिख सकता है