भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रक्त में खिला हुआ कमल/ केदारनाथ सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:57, 28 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: केदारनाथ सिंह Category:कविताएँ Category:केदारनाथ सिंह ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: केदारनाथ सिंह

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


मेरी हड्डियां

मेरी देह में छिपी बिजलियां हैं

मेरी देह

मेरे रक्त में खिला हुआ कमल


क्या आप विश्वास करेंगे

यह एक दिन अचानक

मुझे पता चला

जब मैं तुलसीदास को पढ़ रहा था


'अकाल में सारस' नामक कविता-संग्रह से