भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदी / द्विजेन्द्र 'द्विज'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:42, 7 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= द्विजेन्द्र 'द्विज' }} {{KKCatKavita}} <poem> किनारे अकेले रह …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किनारे अकेले रह कर भी
किनारे नहीं होते
किनारों के बीच बहती है
एक नदी
लाती है सन्देश
सुनाती है कहानियाँ
परीलोक की
मरुस्थल में बहाती है पानी.

किनारों का मिलना
इस नदी का मिट जाना है
नदी के बहने में ही
अस्तित्व है किनारों का
नदी ही तो बहती है
इस पार
उस पार
इस पार
उस पार.