भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बेटी-१ / मनीष मिश्र

Kavita Kosh से
Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:41, 24 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनीष मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> बड़ी होती बेटी क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बड़ी होती बेटी के साथ
छोटा पड़ता जाता है समय
छोटा होता जाता है घर।
उसके छोटे-छोटे हाथों से फिसलकर
बड़ी होती जाती है जिन्दगी।
बड़ी हो जाती हैं उसकी आँखें
छोटे-छोटे कौतुहल समेटे।