Last modified on 28 नवम्बर 2010, at 23:06

हे मानस के सकाल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:06, 28 नवम्बर 2010 का अवतरण ("हे मानस के सकाल / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हे मानस के सकाल !
छाया के अन्तराल !

रवि के, शशि के प्रकाश,
अम्बर के नील भास,
शारदा घन गहन-हास,
जगती के अंशुमाल ।

मानव के रूप सुघर,
मन के अतिरेक अमर,
निःस्व विश्व के सुन्दर,
माया के तमोजाल ।