भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज गगन पर छाये मेघा / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आज गगन पर छाये मेघा
पी बनकर हैं आये मेघा

प्यासी धरती गगन निहारे
कब बरसे, हर्षाये मेघा

चपला कर निज कर लेकर
जीवन की लौ लाये मेघा

नयन नयन करके रतनारे
अंग रंग बिखराये मेघा

अधरों पर धर अधर रसीले
अमृत रस बरसाये मेघा

चरणों पर धर चरण रूपहले
प्राण में घुलता जाये मेघा

रसवंती धरणी हो उर्मिल
उमड़ घुमड़ कर धाये मेघा।