भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक स्त्री / लीलाधर मंडलोई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देह एक मिट्टी
एक अनवरत‌ आश्चर्य धुन

देह एक झूठ
एक सतत धोखा
देह एक ब्रांड
एक लगातार विज्ञापन

बाज़ार एक आकर्षक जगह
एक कल्पनातीत कीमत
उसने सुना-गुना सब
वह लिखती है रोज़ बस
उस की क़िताब में एक स्त्री
अब
स्त्री जो मध्य युग से
इतनी बाहर
कि आज की