भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओ साँइयाँ / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झील पर अनखिली
लम्बी हो गयीं परछाइयाँ
गहन तल में कँपी यादों की सुलगती झाँइयाँ
आह! ये अविराम अनेक रूप विदाइयाँ
इस व्यथा से ओट दे ओ साँइयाँ!