भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कविता और दुनिया / विश्वनाथप्रसाद तिवारी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बेहतर कविता लिखेगा वही
जो बेहतर कवि होगा

जिस समय वह लिख रहा होगा
               सबसे अच्छी कविता
ज़रूर होगा उस समय वह
               सबसे अच्छा आदमी

जिस दुनिया में लिखी जाएँगी
               बेहतर कविताएँ
वही होगी बेहतर दुनिया

शब्द और अर्थ नहीं है कविता
सबसे सुन्दर सपना है
सबसे अच्छे आदमी का ।