भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने दिन जीवन जल-निधि में / जयशंकर प्रसाद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने दिन जीवन जल-निधि में -
विकल अनिल से प्रेरित होकर
   लहरी, कूल चूमने चल कर
    उठती गिरती सी रुक-रुक कर
     सृजन करेगी छवि गति-विधि में !
कितनी मधु- संगीत- निनादित
   गाथाएँ निज ले चिर-संचित
     तस्ल तान गावेगी वंचित  !
      पागल - सी इस पथ निरवधि में!
दिनकर हिमकर तारा के दल
  इसके मुकुर वक्ष में निर्मल
   चित्र बनायेंगे निज चंचल !
     आशा की माधुरी अवधि में !