भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दशानन / नरेश मेहन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

सफल
खलनायक
आज हमारा
नायक है।
यही पैमाना हैं
आज सफलता का।

जो सफल है
वही सत्यनिष्ठ है
वही ईमानदार है।

सफल-सुप्रसिद्व लोग
आदर्शविहनीता के
बावजूद
पूजे जाते है।

अब आदर्शों की
सूची नहीं बनती
सिर्फ
सफल लोगों की
सूची बनती है।

इसलिए
अब राम नहीं
सभी दशानन बनना चाहते हैं।