Last modified on 21 जून 2019, at 23:53

नन्ही-सी चिड़िया कागज़ की / अरविन्द पासवान

रचे गए
वेद
त्रि-पिटक
कल्प-सूत्र
जेंद-अवेस्ता
बाइबिल
कुरान
गुरु-ग्रंथ साहिब
और बहुत कुछ

मगर सुनो मेरे देश
मैं रच रहा हूँ नन्ही-सी चिड़िया
कागज़ की
जो उड़े एक दिन
और सुना आए दुनिया को
प्रेम का संदेश