भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नहीं समझता मंदमति / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
नहीं समझता मंदमति, समझाओ सौ बार।
मूरख से पाला पड़े, चुप रहने में सार॥
चुप रहने में सार, कठिन इनको समझाना।
जब भी जिद लें ठान, हारता सकल ज़माना।
'ठकुरेला' कविराय, समय का डंडा बजता।
करो कोशिशें लाख, मंदमति नहीं समझता॥