भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यास-२ / ओम पुरोहित ‘कागद’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

आकाश तपेगा
तो
धरती जलेगी !


धरती जलेगी
तो
जीव-जन्तु जलेंगे !


जीव-जन्तु जलेंगे
तो
उड़ जाएगा हंस !

उड़ जाएगा हंस
तो
कहां रहेगी प्यास !

अनुवाद-अंकिता पुरोहित "कागदांश"