भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बस आप धन्य हैं / लालित्य ललित

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


शरीर को सजाती
महिलाएं
आकर्षण में डुबाती महिलाएं
चांद पर जाती महिलाएं
लोक सभा के पद पर
राष्ट्रपति के सर्वोच्च शिखर पर
आसीन महिलाएं
पुरुष वर्ग के लिए चुनौती हैं
सबक़ है
कि उनका भी कोई वज़ूद है ।
जिसे नकारा नहीं जा सकता !
समझे! या गिनवाना शुरू
करूं
इन्दिरा गांधी
सरोजिनी नायडू
लता मंगेशकर
बछेंद्री पाल
रानी लक्ष्मीबाई
किरण बेदी
हताश पुरुष समाज ने
कहा - बस आप धन्य हैं !