भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मछली की समझाइश / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

मेंढक बोला चलो सड़क पर।
जोरों से टर्रायें।
बादल सोया ओढ़ तानकर।
उसको शीघ्र जगायें।

मछली बोली पहले तो हम।
लोगों को समझायें।
" पेड़ काटना बंद करें वे।
पर्यावरण बचायें।