भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मुनियाँ की कविता / प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
मुनियाँ ने लिख डाली कविता,
सुंदर बड़ी निराली कविता।
वाह-वाह कितनी प्यारी,
मन को हरनेवाली कविता।
उसने इठला-इठला कर,
दादी से कह डाली कविता।
दादाजी ने पूछा तो,
झटपट कहीं छुपा ली कविता।