भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मो कों कछु न चहिये राम / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

  (राग आसावरी)

 मो कों कछु न चहिये राम।
 तुम बिन सबही फीके लागैं, नाना सुख धन-धाम॥
 सुंदरि, संतति, सेवक, सब गुन, बुधि बिद्या भरपूर।
 कीरति, कला-निपुनता, नीती, इन कौं रखिये दूर॥
 आठ सिद्धि, नौ निद्धि आपनी और जनन कौं दीजै।
 मै तौ चेरौ जनम-जनम-कौ, कर धरि अपनौ कीजै॥