भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यात्रा / सुरेश चंद्रा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

यात्रा तय है
सुनिश्चित करनी हैं,
केवल राहें

भूल संभव है
भटकाव भी
अनगिनत सरायों में
ठहराव भी

निरभ्र सन्निधि
सुदूर चलती है
बेसब्र नियति
धीमी जलती है

यात्री, चयनित है
फिर भी, उसे चयन करना है,
गति और गंतव्य
गाथाओं के लिये

विदा से जन्मती,
नयी यात्राओं के लिये.