भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पत्तों की दुनिया / सुरेश विमल

858 bytes added, 00:51, 30 सितम्बर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सुरेश विमल
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>लगते हैं केले के पत्ते
हाथी के से कान!

पीपल के पत्तों की होती
चूहे जैसी पूँछ,
ताड़-वृक्ष के पत्ते लगते
रावण की-सी मूँछ।

पात कमल के देख-देख
आता कछुए का ध्यान!

दिखते हैं जो खटमल जैसे
पत्ते हैं इमली के,
सेही के शरीर-से होते
पत्ते नागफनी के!

पात खजूरों के लगते हैं
तरकश के-से बान!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits