भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निरंकार देव सेवक |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=निरंकार देव सेवक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>तुम बनो किताबों के कीड़े,
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम घुसे रहो घर के अंदर,
तुमको है पंडित जी का डर।
हम सखा तितलियों के बनकर
उड़ते फिरते उद्यानों में!
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम रटो रात-दिन अंगरेजी
कह ए बी सी डी ई एफ जी,
हम तान मिलाते हैं कू-कू,
करती कोयल की तानों में!
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
हम रहते फूलों, कलियों में,
तुम रहते गंदी गलियों में,
हम खेल रहे बन ती-ती-ती
तुम सड़ते रहो मकानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम दुबले-पतले दीन-हीन,
हममें तुम जैसे बनें तीन।
हम शैतानों के नेता हैं,
पर पास सदा इम्तहानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम लिए किताबों का बोझा,
हम उछल-कूद खाते गोझा,
तुममें-हममें है भेद वही,
जो मूर्खों में, विद्वानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=निरंकार देव सेवक
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>तुम बनो किताबों के कीड़े,
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम घुसे रहो घर के अंदर,
तुमको है पंडित जी का डर।
हम सखा तितलियों के बनकर
उड़ते फिरते उद्यानों में!
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम रटो रात-दिन अंगरेजी
कह ए बी सी डी ई एफ जी,
हम तान मिलाते हैं कू-कू,
करती कोयल की तानों में!
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
हम रहते फूलों, कलियों में,
तुम रहते गंदी गलियों में,
हम खेल रहे बन ती-ती-ती
तुम सड़ते रहो मकानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम दुबले-पतले दीन-हीन,
हममें तुम जैसे बनें तीन।
हम शैतानों के नेता हैं,
पर पास सदा इम्तहानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
तुम लिए किताबों का बोझा,
हम उछल-कूद खाते गोझा,
तुममें-हममें है भेद वही,
जो मूर्खों में, विद्वानों में।
तुम बनो किताबों के कीड़े
हम खेल रहे मैदानों में।
</poem>