भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कई तरह के साँप / नोमान शौक़

1,631 bytes added, 18:37, 13 सितम्बर 2008
नया पृष्ठ: कई तरह के होते हैं सांप
रेंगने वाले
उड़ने वाले
समुन्दरों म...
कई तरह के होते हैं सांप

रेंगने वाले

उड़ने वाले

समुन्दरों में तैरने वाले

किसी किसी के तो दो मुंह भी होते हैं

लेकिन ये सब बताने के लिए तो

ढेर सारी किताबें और

कई चैनल मौजूद हैं टी.वी. के

मैं तो

बस यह बताना चाहता था

सांपों के दो पांव भी होते हैं

जिनसे वे काम लेते हैं

कबूतरों के अंडों को कुचलने का

ताकि पक्षी अपनी नस्ल बचाने के लिए

चलें जाएं सांपों के इलाक़े छोड़कर

सांपों के चेहरे पर

दाढ़ियां भी हो सकती हैं

माथे पर सजदे के निशान

या किसी शमशान की भभूत भी

केसरिया या हरी पगड़ियां भी हो सकती हैं

इनके सरों पर

अलाउद्दीन के जिन की तरह

कभी भी, कही भी

किसी भी शक्ल में

पाए जा सकते हैं सांप !
Anonymous user