भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
==रामदरस मिश्र को अक्षरम शिखर सम्मान ==
[[चित्र:LogoJagran.gif|left|thumb|184px|jagaran 11 january 2007]]
नई दिल्ली। हिंदी में साहित्य रचना और इस भाषा के विकास में भूमिका निभाने वाले सात साहित्य सेवियों को यहां हिंदी उत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रख्यात साहित्यकार रामदरस मिश्र भी शामिल हैं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद साहित्य अकादमी और अक्षरम द्वारा 12, 13 व 14 जनवरी को यहां आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदी उत्सव के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय संस्था अक्षरम की ओर से ये सम्मान दिए जाएंगे। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामदरश मिश्र को अक्षरम शिखर सम्मान, अमेरिका के हिंदी साहित्यकार उमेश अग्निहोत्री को अक्षरम प्रवासी हिंदी साहित्य सम्मान, डॉ. सीतेश आलोक को अक्षरम साहित्य सम्मान, कनाडा के श्याम त्रिपाठी को अक्षरम प्रवासी हिंदी सेवा सम्मान, डा. ब्रज बिहारी कुमार को अक्षरम हिंदी सेवा सम्मान तथा ब्रिटेन के फिल्मकार डॉ. निखिल कौशिक को प्रवासी फिल्मकार सम्मान दिया जाएगा। इसी के साथ डा. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी सम्मान रूस के मदनलाल 'मधु' को दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा होंगे।
Anonymous user