भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: <poem> राम से अल्ला भिड़ा रस्ता दिखा कटघरे में है ख़ुदा रस्ता दिखा खे...
<poem>
राम से अल्ला भिड़ा रस्ता दिखा
कटघरे में है ख़ुदा रस्ता दिखा

खेल खुलकर खेलती हिंसा यहाँ
मिट गई शर्मो हया रस्ता दिखा

बेसहारा द्रौपदी है दाँव पर
और गुम सारी सभा रस्ता दिखा

माँगता था खैर जो सबकी कबीर
पंथ बन कर रह गया रस्ता दिखा

आँख से देखा हुआ सच झूठ है
काग़ज़ी सब फैसला रस्ता दिखा

लड़ गए सतबीर अफज़ल प्रेम सब
राम औलिया रस्ता दिखा
</poem>
Mover, Uploader
2,672
edits