भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हुआ है कत्ल / माधव कौशिक

1,109 bytes added, 04:28, 15 सितम्बर 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधव कौशिक |संग्रह=अंगारों पर नंगे पाँव / माधव क...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=माधव कौशिक
|संग्रह=अंगारों पर नंगे पाँव / माधव कौशिक
}}
<poem>हुआ है कत्ल बहुत बेज़ुबान पत्थर का।
किया है किसी ने दर्ज बयान पत्थर का।

मैं संगतराश भी होता तो क्या बना लेता,
शहर में कोई नहीं कद्रदान पत्थर का।

अजीब बात है शीशे का शहर है लेकिन,
ये किसने बाँध दिया सायबान पत्थर का।

हमारी आँख ही पत्थर की हो गई वर्ना,
कहाँ हुआ है अभी आसमान पत्थर का।

अगर किसी ने छुआ तो पिघल उठेंगे सभी,
ये कह रहा हूँ न ले इम्तिहान पत्थर का।
</poem>
Mover, Uploader
2,672
edits