Last modified on 24 जून 2013, at 17:16

हुस्न फिर फ़ित्नग़र है क्या कहिए / मजाज़ लखनवी

हुस्न फिर फ़ित्नग़र है क्या कहिए,
दिल की जानिब नज़र है क्या कहिए।

फिर वही रहगुज़र है क्या कहिए,
ज़िंदगी राह पर है क्या कहिए।

हुस्न ख़ुद पर्दादर है क्या कहिए,
ये हमारी नज़र है क्या कहिए।

आह तो बेअसर थी बरसों से,
नग़्म भी बेअसर है क्या कहिए।

हुस्न है अब न हुस्न के जलवे,
अब नज़र ही नज़र है क्या कहिए।

आज भी है मजाज़ ख़ाकनशीन,
और नज़र अर्श पर है क्या कहिए।