भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख की चिट्ठी / केतन यादव

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सबसे अमौखिक दुख
सबसे अकेले भोगना पड़ता है

हर दुख आत्महत्या से पहले
चिट्ठी नहीं लिख पाता

कहने से दुख नहीं मिटता
केवल उसके शब्दकोश के शब्द कम हो जाते हैं।