भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज हमारी छुट्टी है / श्याम सुन्दर अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल }} Category:बाल-कविताएँ <poem> रवि...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल | |रचनाकार=श्याम सुन्दर अग्रवाल | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatBaalKavita}} | |
<poem> | <poem> | ||
रविवार का प्यारा दिन है, | रविवार का प्यारा दिन है, |
19:53, 28 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
रविवार का प्यारा दिन है,
आज हमारी छुट्टी है ।
उठ जायेंगे क्या जल्दी है,
नींद तो पूरी करने दो ।
बड़ी थकावट हफ्ते भर की,
आराम ज़रूरी करने दो ।
नहीं घड़ी की ओर देखना,
न करनी कोई भागम- भाग ।
मनपसंद वस्त्र पहनेंगे,
आज नहीं वर्दी का राग ।
खायेंगे आज गर्म पराँठे,
और खेलेंगे मित्रों संग ।
टीचर जी का डर न हो तो,
उठती मन में खूब उमंग ।
होम-वर्क को नमस्कार,
और बस्ते के संग कुट्टी है ।
मम्मी कोई काम न कहना,
आज हमारी छुट्टी है ।