भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसी की आँख में इक घर तलाशते रहिए / अनिरुद्ध सिन्हा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी की आँख में इक घर तलाशते रहिए
बहुत हसीन सा मंज़र तलाशते रहिए

जहाँ तलक भी ये सहरा दिखाई देता है
वहीं तक अपना समुंदर तलाशते रहिए

मिलेगी आपको मंज़िल तो अपनी कोशिश से
ये और बात कि रहबर तलाशते रहिए

हमें शिकस्त न देगी समय की ये उलझन
नज़र से मील का पत्थर तलाशते रहिए

बचा हुआ है हमारे लिए यही अब तो
हथेलियों पे मुक़द्दर तलाशते रहिए