भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंगारों पर चलकर ही / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:57, 23 दिसम्बर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंगारों पर
चलकर ही हम
किनारों तक पहुँचे हैं।
जलधारा
नहीं थी शीतल
अपने पैरों के नीचे,
गर्म अश्रु से
संकल्प सभी
अहर्निश हमने सींचे।
पतझारों को
छूकरके ही
बहारों तक पहुँचे हैं।
-0-(29 अक्टूबर 1991)