भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अख़बार पढ़ने की जगह / नेहा नरुका

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:10, 17 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़लती से
अख़बार पढ़ने की जगह
यही है !

कल पढ़ा —
प्रदेश में
6 साल में 1318 किसानों ने
आत्महत्या की ।

प्रशासन ने
किसानों की आत्महत्या का कारण
पारिवारिक कलह,
पागलपन, मानसिक बीमारी,
नशे की लत आदि बताया ।

दूसरी बड़ी ख़बर यह थी —
मन्दिर से आरती का सीधा प्रसारण
दूरदर्शन पर
सुबह 7 बजे किया जाएगा ।