भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अच्छे रहते / महेश उपाध्याय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:47, 28 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खत्ती में ऽनाज की तरह
भर लेते गर्मी की धूप
                अच्छे रहते

जाड़ों में महँगी होती
बिन माँगे देती मोती
घर पर आराम से
पड़े, क़िस्से कहते
                अच्छे रहते

ये अपनी साहूकारी
करती बातें अख़बारी
चौक्के की बात क्या
कहें, छक्के रहते
                अच्छे रहते