भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अतुलनीय जिनके प्रताप का / रामनरेश त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी }} {{KKCatGhazal}} <poem> अतुलन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी
 
|रचनाकार=रामनरेश त्रिपाठी
 
}}
 
}}
{{KKCatGhazal}}
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
अतुलनीय जिनके प्रताप का,
 
अतुलनीय जिनके प्रताप का,
साक्षी है प्रतयक्ष दिवाकर।
+
साक्षी है प्रत्यक्ष दिवाकर।
 
घूम घूम कर देख चुका है,
 
घूम घूम कर देख चुका है,
 
जिनकी निर्मल किर्ति निशाकर।
 
जिनकी निर्मल किर्ति निशाकर।

04:29, 20 फ़रवरी 2012 के समय का अवतरण

अतुलनीय जिनके प्रताप का,
साक्षी है प्रत्यक्ष दिवाकर।
घूम घूम कर देख चुका है,
जिनकी निर्मल किर्ति निशाकर।

देख चुके है जिनका वैभव,
ये नभ के अनंत तारागण।
अगणित बार सुन चुका है नभ,
जिनका विजय-घोष रण-गर्जन।

शोभित है सर्वोच्च मुकुट से,
जिनके दिव्य देश का मस्तक।
गूँज रही हैं सकल दिशायें,
जिनके जय गीतों से अब तक।

जिनकी महिमा का है अविरल,
साक्षी सत्य-रूप हिमगिरिवर।
उतरा करते थे विमान-दल,
जिसके विसतृत वक्षस्थल पर।

सागर निज छाती पर जिनके,
अगणित अर्णव-पोत उठाकर।
पहुँचाया करता था प्रमुदित,
भूमंडल के सकल तटों पर।

नदियाँ जिनकी यश-धारा-सी,
बहती है अब भी निशि-वासर।
ढूँढो उनके चरण चिह्न भी,
पाओगे तुम इनके तट पर।

सच्चा प्रेम वही है जिसकी
तृप्ति आत्म-बलि पर हो निर्भर।
त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है,
करो प्रेम पर प्राण निछावर।

देश-प्रेम वह पुण्य क्षेत्र है,
अमल असीम त्याग से विलसित।
आत्मा के विकास से जिसमें,
मनुष्यता होती है विकसित।