भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अदालतों का गीत / पवन करण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन करण |अनुवादक= |संग्रह=पवन करण क...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:44, 3 नवम्बर 2013 के समय का अवतरण
कोउ बचाए कोउ बचाए
अदालतन से कोउ बचाए
सालें इनमें लड़त है गए
जीना उतरत चढ़त है गए
सम्मन बारंट पढ़त है गए
झूठी सच्ची गढ़त है गए
भाग दौड़ से पार लगाए
कोउ बचाए कोउ बचाए
रोज सुनार्इ करतीं नर्इयें
झटट फैसला पढ़ती नर्इयें
गलतीं इनकीं किनसे कहियें
बस तारीखें देती जर्इयें
तारीख गवाही नाच नचाएँ
कोउ बचाए कोउ बचाए
फाइलें हमरीं मोटी है गर्इं
फीसें चढ़कर चोटी गह गर्इं
सूखी हमरीं रोटी है गर्इं
उम्मीदें खिलकौटी है गर्इं
उठापटक की मिली सजाए
कोउ बचाए कोउ बचाए