भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अदृश्य रंगरेज के प्रति / विमल राजस्थानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |संग्रह=फूल और अंग...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 39: पंक्ति 39:
 
रंगों का छवि-जाल अजब है
 
रंगों का छवि-जाल अजब है
 
यह कैसी सम्मोहन-लीला,
 
यह कैसी सम्मोहन-लीला,
यह कैसा अद्भुुत करतब है !
+
यह कैसा अद्भुत करतब है !
  
 
लपटों तक में देखा-निरखा है
 
लपटों तक में देखा-निरखा है
 
रंगों का शाश्वत जादू
 
रंगों का शाश्वत जादू
कितना संुदर रंग तुम्हारा-
+
कितना सुंदर रंग तुम्हारा-
 
होगा, कोई जान न पाया।
 
होगा, कोई जान न पाया।
  

20:46, 1 दिसम्बर 2012 के समय का अवतरण

ओ अदृश्य ‘रंगरेज’ ! बता दे
इतने रंग कहाँ से लाया
नभ से क्षिति तक मंत्रमुग्ध-
करने वाला संसार बसाया

एक अकेले इंद्रधनुष में-
सात रंग के तार पिरोये
धरती के कण-कण में अनगिन-
छवियों वाले रंग समोये

रंगों के इस महासिंधु का-
अथ तो है, पर अंत नहीं है
जल-थल के इस रंध्र-रंध्र में-
कह दो कहाँ ‘वसन्त’ नहीं है

यह विचित्र संसार रंग का,
यह सौन्दर्य-राशि अद्भुत है
इस रहस्य की छाया तक को-
भी विज्ञान कहाँ छू पाया

फूलों की घाटी देखी है
निरखे हैं खग-कुल के डैने
तिनके दाँतों तल दबाये
हेरे हैं चित्रित मृग-छौने

हे प्रभु ! तुम कितने विराट हो
हम कितने हैं ठिगने-बौने
तुमने थमा दिये हाथों में-
ये असंख्य रंगीन खिलौने

रंग-बिरंगे शत-सहस्त्र इन-
रंगों का छवि-जाल अजब है
यह कैसी सम्मोहन-लीला,
यह कैसा अद्भुत करतब है !

लपटों तक में देखा-निरखा है
रंगों का शाश्वत जादू
कितना सुंदर रंग तुम्हारा-
होगा, कोई जान न पाया।

ओ अदृश्य ‘रँगरेज’ बता दे
इतने रंग कहाँ से लाया ?
नभ से क्षिति तक मंत्रमुग्ध
करनेवाला संसार बसाया।