भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अपना प्यारा भारत देश / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:17, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
जग में सबसे न्यारा देश
अपना प्यारा भारत देश।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई,
की आँखों का तारा देश॥
ऊँचे शिखरों वाला देश,
चंचल नदियों वाला देश।
सोने, चाँदी, हीरे जैसी,
फसलों वाला प्यारा देश॥
इसके कण-कण में संदेश,
ऐसा पावन है यह देश।
है धरती का स्वर्ग यही,
अपना प्यारा भारत देश॥