भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपना सपना धूल बनाकर / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 26 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह
समाज में न्याय न पाकर,
अन्याओं की
चोट दबाकर,
भरी देह का नेह सुखाकर
खाकर ठोकर,
रोम दुखाकर
अपना
सपना
धूल बनाकर,
हाथ-पाँव मजबूत बनाकर
कर से कर
पर की मजदूरी,
पग से हर
क्षण-क्षण की दूरी
जीवन जीती है
अनचाहा
दुःख के सागर में
अनथाहा।

रचनाकाल: ०५-०४-१९६३