भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब्र ने चाँद की हिफ़ाजत की / संजू शब्दिता

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:06, 30 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजू शब्दिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब्र ने चाँद की हिफ़ाजत की
चाँद ने खुद भी खूब हिम्मत की

आज दरिया बहुत उदास लगा
एक कतरे ने फिर बग़ावत की

वो परिंदा हवा को छेड़ गया
उसने क्या खूब ये हिमाक़त की

वक़्त मुंसिफ़ है फ़ैसला देगा
अब जरूरत भी क्या अदालत की

धूप का दम निकल गया आख़िर
छांव होने लगी है शिद्दत की