भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब खत्म हो दूरी सनम / कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास'

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:42, 22 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब खत्म हो दूरी सनम
महकी है कस्तूरी सनम।

होता हमेशा है नहीं
हर मौन मंजूरी सनम।

लो नज़्र है अब आपकी
नायाब मंसूरी सनम।

शायद प्रतीक्षा कर रहा
शुभ प्रात सिन्दूरी सनम।

बाक़ी न रखिये आज अब
ये खास दस्तूरी सनम।

होने न पाए राएगां
ये रात अंगूरी सनम।

'विश्वास' पल में खुशनुमा
हो ज़िन्दगी पूरी सनम।