भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अमर रहे गणतन्त्र हमारा / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
इनसे मुक्ति एक ही नारा | इनसे मुक्ति एक ही नारा | ||
अमर रहे गणतन्त्र हमारा। | अमर रहे गणतन्त्र हमारा। | ||
− | -0- | + | -0-26-01-2023 |
</poem> | </poem> |
05:21, 1 फ़रवरी 2023 के समय का अवतरण
जन -जन की आँखों का तारा
अमर रहे गणतन्त्र हमारा।
हम सबका अभियान एक हो
सभी का संविधान एक हो ।
छिपे देश में अनगिन विषधर
रोज पलटते हमको डँसकर।
हम इनका अब उपचार करें
सब मिलकरके संहार करें ।
बैठ गए यदि इनसे डरकर
हो जाएगा भारत जर्जर
छद्म वेष धरकर हैं आए
बहुत कुटिल, फिर भी मुसकाए ।
न्याय-तुला को तोड़ रहे हैं
लूट-लूट धन जोड़ रहे हैं ।
इनसे मुक्ति एक ही नारा
अमर रहे गणतन्त्र हमारा।
-0-26-01-2023