भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आँखों के पृष्ठों पर / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट |संग्रह= }} Category:चोका <...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
[[Category:चोका]]
 
[[Category:चोका]]
 
<poem>
 
<poem>
 +
 
कहूँगी यदि-
 
कहूँगी यदि-
 
तो कटु सत्य होगा,  
 
तो कटु सत्य होगा,  
पंक्ति 29: पंक्ति 30:
 
मन की कलम ने
 
मन की कलम ने
 
लिखे रातों को
 
लिखे रातों को
आँखों के पृष्ठों पर
+
'''आँखों के पृष्ठों पर'''
 
लाल अक्षर   
 
लाल अक्षर   
 
तुम्हें लगन तो है;
 
तुम्हें लगन तो है;
पंक्ति 41: पंक्ति 42:
 
लिखने में  वेदना  
 
लिखने में  वेदना  
 
जानती हूँ मैं-
 
जानती हूँ मैं-
रक्तिम अक्षरों को
+
'''रक्तिम अक्षरों को
कोई नहीं पढ़ेगा !
+
कोई नहीं पढ़ेगा !'''
 
</poem>
 
</poem>
 
-0-
 
-0-

18:22, 18 जून 2018 का अवतरण

{KKGlobal}}


कहूँगी यदि-
तो कटु सत्य होगा,
प्रिय! सुनो ना !
दृष्टि उठाकर के
प्रेम -कक्षा के
कमजोर विद्यार्थी
तुम हो अभी
मेरी आँखों के पृष्ठ,
पीड़ा-संघर्ष
उद्वेग-विषाद-हर्ष
जैसे अध्याय
पढ़ने में बीतेंगे
अनेक वर्ष
और संभव है कि
पूरा जीवन
तुम पढ़ न सको
किन्तु नाटक
पढ़ने का ही करो
तुम न जगोगे
अध्यायों की खातिर,
मेरी उनींदी
मन की कलम ने
लिखे रातों को
आँखों के पृष्ठों पर
लाल अक्षर
तुम्हें लगन तो है;
किन्तु पढ़ोगे
उतना ही तुम बस
जरूरी है जो,
जग-पाठ्यक्रम में -
भोग-देह का
रोपना, जन्म देना
डूबी अब भी
लिखने में वेदना
जानती हूँ मैं-
रक्तिम अक्षरों को
कोई नहीं पढ़ेगा !

-0-