भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आओ करें आनन्द केलि / अनिल जनविजय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=राम जी भला करें / अनिल जनविजय
 
|संग्रह=राम जी भला करें / अनिल जनविजय
 
}}
 
}}
 +
{{KKAnthologyLove}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
आओ करें आनन्द-केलि
 
आओ करें आनन्द-केलि
 
मेरे  जीवन  की सहेली
 
मेरे  जीवन  की सहेली
पंक्ति 34: पंक्ति 34:
 
मेरे  जीवन  की    सहेली
 
मेरे  जीवन  की    सहेली
  
'''2002 में रचित
+
(2002)
 
</poem>
 
</poem>

11:27, 15 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

आओ करें आनन्द-केलि
मेरे जीवन की सहेली

विकल-विहग तेरे उरोज
कम्पित-आकुल दोनों सरोज
हहराता चेतन - सागर
तॄष्णा में डूबा है स्वर
व्यग्र-विह्वल चंचल-चेहरा
दॄग छाया मादक घेरा
व्याकुल अधर तपता शरीर
प्रणय पागल मन है अधीर

लगे मुझे तू अलबेली
मेरे जीवन की सहेली

मंद- मॄदु उल्लास तेरा
लालसी परिहास मेरा
गरल अनल रक्तिम कपोल
राग मर्दन रति हिल्लोल
सातवें सोपान पर हम
काम के उत्तान पर हम
झर झराझर झरा पंचम
तॄष्णा -तॄप्ति का संगम

थी अनोखी अनुराग खेलि
मेरे जीवन की सहेली

(2002)